जमशेदपुर, जुलाई 31 -- पुलिस ने एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को टेल्को क्षेत्र के दो विद्यालयों में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय और टीआरएफ कॉलोनी स्थित वैली व्यू स्कूल में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: राजकीय जनता मध्य विद्यालय सोनारी में साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर जागरूकता का...