जमशेदपुर, मार्च 7 -- विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को की होनहार छात्रा अजेता श्री कनौजे ने अंतरराष्ट्रीय गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर स्कूल, शहर व झारखंड को गौरवान्वित किया। 21 फरवरी 2026 को हरे कृष्णा टीवी पर दोपहर 2 बजे प्रसारित उनके गीता पाठ में मधुर उच्चारण के साथ श्लोकों का अर्थ भी भावपूर्ण ढंग से बताया।शास्त्रीय संगीत प्रेमी अजेता पढ़ाई के साथ संगीत में भी उत्कृष्ट हैं। शहर-राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कार जीत चुकीं, एआईआर आकाशवाणी व झारखंड दूरदर्शन पर अपनी प्रतिभा बिखेरी। उनके पिता सुनील कुमार कनौजे व माता निमिषा कनौजे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...