प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़। आम नागरिकों को निःशुल्क और सुलभ कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में टेली लॉ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन शम्भवी ने कहा कि यह योजना आम जनमानस के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह लोगों को उनके अधिकारों की रक्षा करने और न्याय को सुलभ बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित मेगा कैंप की जानकारी दी। समन्वयक टेली लॉ वागीश सिंह ने बताया कि टेली लॉ अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। सीनियर मैनेजर योगेश मिश्र ने फॉर्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, आईआरसीटीसी सहित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...