आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टेली मानस कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए प्रदेश स्तर की रैंकिंग में अंतिम पायदान से ऊपर उठकर 42वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन लाल एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि विगत एक महीने के अथक परिश्रम, निरंतर मॉनिटरिंग एवं कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जिस समर्पण, सूझ-बूझ एवं टीम भावना के साथ कार्य किया गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि लोगो...