नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने टेलीमेडिसिन सेवाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में सभी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में बताया। बैठक में जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही गई। सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सही डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए। टेलीमेडिसिन ई-संजीवनी सेवाओं में संतोषजनक प्रगति न करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। शत-प्रतिशत टीकाकरण, जिला अस्पताल के एसएनसीयू में बेड ऑक्यूपेंसी, सैम बच्चों के उपचार,...