फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला फरीदाबाद दूरसंचार द्वारा 20 मई को टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित होगा। इसमें सभी दूरभाष केंद्रों के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित, शिकायतों, विवादों की सुनवाई और उनका निपटारा किया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा। टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों, पूर्व लगाए गए पत्र, संपर्क टेलीफोन नंबरों आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक के पास जमा करवाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...