कुशीनगर, मई 21 -- कुशीनगर।म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में फंसे कुशीनगर के दो युवकों समेत तीन भारतीय युवकों की कहानी अब अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खतरनाक नेटवर्क की परतें खोल रही है। रोजगार और बेहतर भविष्य का सपना लेकर घर से निकले मोहम्मद उस्मान अंसारी, हसन रजा और बिहार निवासी अनुरंजन कुमार को टेलीग्राम के जरिये एक हजार डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर म्यांमार बुलाया गया था। वहां जाने के बाद अब तीनों युवक पहाड़ी जंगलों के बीच बने कथित साइबर फ्रॉड सेंटर में फंसे हुए हैं, जहां उनसे ऑनलाइन ठगी कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पडरौना शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी ने बताया कि अप्रैल महीने में टेलीग्राम पर उसे एक मैसेज मिला था। मैसेज में म्यांमार की एक कंपनी में कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए एक हजार डॉलर प्रतिमाह वेतन पर नौकर...