हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 26 -- यूपी के भदोही से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को प्यार का बुखार चार दिन में ही उतर गया और प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। दरअसल, शुक्रवार को गोपीगंज कोतवाली में एक प्रेमी पर धोखा देने का मामला पहुंचा। सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए प्रेमी युगल शादी की औपचारिकता पूरी कर ली। लेकिन महज चार दिन में ही प्रेमी के सिर से प्रेम का भूत उतर गया और वह प्रेमिका को छोड़ कर भाग निकला। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोर गुजरात प्रांत के सूरत में अपने भाई के साथ रहकर काम करता है। टेलीग्राम के माध्यम से उसका संपर्क छत्तीसगढ़ की एक लड़की हो गया। दोनों में एक दूसरे से बात करने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके साथ ही प्रेम भी परवान चढ़ने लगा। प्यार इस हद तक बढ़ गया कि आनन-फानन में दोनों शादी करने का फैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.