महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टेलीग्राम के जरिए कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में निचलौल क्षेत्र से सरगना समेत पांच आरोपितों व एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने गैंग का पर्दाफाश किया। बताया कि यह गिरोह पिछले आठ महीनों से संगठित होकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आगरा के एक व्यक्ति से किया सात लाख का साइबर फ्रॉडजांच में सामने आया कि गिरोह ने आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के निवासी मुकुल निगम पुत्र एमके निगम से टेलीग्राम ग्रुप पर ऑनलाइन कम समय में पैसा दोगुना से तीन गुना करने का ला...