नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली क शाहदरा जिला साइबर पुलिस ने एक बेहद सुसंगठित और बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखने वाले 14 जालसाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अंतरराज्यीय गिरोह मुख्य रूप से टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए संचालित किया जा रहा था और अब तक की जांच में गिरोह द्वारा आठ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी व धोखाधड़ी के सुराग मिले हैं। पुलिस गिरोह के आगे के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 25 अप्रैल को गीता कॉलोनी स्थित एक होटल में कुछ संदिग्धों के रुकने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी ऑपरेशंस मोहिंदर सिंह की देखरेख और एसएचओ साइबर विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का ...