फरीदाबाद, मार्च 26 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में टेलीग्राम टास्क के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा। आरोपी लोगों को छोटे लाभ का लालच देकर बड़ी रकम ठगते थे। इस गिरोह ने एक व्यक्ति से 6.10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक साइबर ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी लवप्रीत उर्फ नबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम पर लोगों को ग्रुप में जोड़कर होटल और रेस्टोरेंट के लिंक लाइक करने जैसे टास्क देता था। शुरुआत में थोड़ी रकम देकर भरोसा जीत लिया जाता था, फिर बड़े टास्क देकर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए जाते थे। शिकायतकर्ता मोहित बैंसला ने बताया कि उन्हें पहले छो...