देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वीआईपी कार्ड और रिफंड का झांसा देकर 5.79 लाख रुपये ठग लिए। माडर्न कॉलोनी, अजबपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस आया था। जिसमें एक टेलीग्राम आईडी दी गई थी। जिसमें शेयर ट्रेडिंग का वीआईपी कार्ड बनाने और पैसे रिफंड करने का लालच दिया गया था। मनोज जब उस टेलीग्राम आईडी पर गए तो उन्हें जालसाजों ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया और मुनाफे व रिफंड के नाम पर पूरी तरह अपने जाल में फंसा लिया। यह भी पढ़ें- रक्षा विभाग के रिटायर अधिकारी से ठगे 45.10 लाख रुपये ठगों के झांसे में आकर मनोज कुमार ने अपने बैंक खाते से आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए 4.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। गूगल पे से भी 93,578 रुपये ...