चित्रकूट, सितम्बर 11 -- चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में जेई रामभवन के बाद बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट से अपलोड कर आनलाइन विक्री का मामला सामने आने के बाद पिछले तीन दिन से साइबर टीम छानबीन में जुटी है। जांच में अब एसओजी टीम को भी लगाया गया है। सर्बिलांश के जरिए नामजद मुख्य आरोपित के टेलीग्राम आईडी व बैंक अकाउंट को खंगालने मे साइबर टीम लगी है। इसके साथ ही सामने आए अन्य छह संदिग्धों को भी चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी साइबर क्राइम लखनऊ के पत्र के जरिए जानकारी मिलने पर स्थानीय साइबर थाने में दो दिन पहले मुख्यालय कर्वी के पुरानी बाजार निवासी सौरभ मिश्रा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से साइबर टीम पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। नामजद सौरभ के अलावा छह अन्य संदिग्धों की भूमिका होने की संभावना पर पुलिस यह मानकर च...