देवरिया, मई 29 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एक गांव में एक टेलर मास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से बेहाल होकर उसने जहरीला पदार्थ खाया था। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी नवी हुसैन 42 वर्ष पुत्र गफ्फार बैजनाथपुर चौराहे पर दर्जी की दुकान चलाते थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यह भी पढ़ें- बीमारी से परेशान व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। ...