नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारतीय ग्राहकों के बीच फुल-साइज और प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में अब फॉक्सवैगन ने अपनी नई दमदार एसयूवी टेरॉन R-Line को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को वैसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो परफॉर्मेंस, स्पेस और प्रीमियम फील, तीनों चाहते हैं। फॉक्सवैगन टेरॉन R-Line की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग 51,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर डीलरशिप या ऑनलाइन दोनों तरह से की जा सकती है। आइए एक नजर डालते हैं तीनों एसयूवी की खासियत पर। यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! फाइनली आज लॉन्च होने जा रही नई टाटा पंच EV; जानिए सबकुछदमदार है एसयूवी का पावरट्रेन फॉक्सवैगन टेरॉन R-Line को भारत में ही लोकली मैन्युफैक्चर किया गया है। यह MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिस...