कटिहार, मई 3 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रौतारा टोल प्लाजा पर पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रौतारा टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 18.73 ग्राम स्मैक 87 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमी यादव, निरंजन कुमार और एक महिला शामिल थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज ...