मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार दोपहर बुबकपुर गांव के निकट टेम्पो से गिरी एक महिला और उसके मासूम बच्चे को बस ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बच्चे को उपचार के बाद परिजन घर ले गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मलियाना निवासी कविता पुत्री सुरेंद्र अपने जीजा शुभम के साथ टेम्पो में सवार होकर ईकड़ी गांव अपनी बहन के यहां जा रही थी। जैसे ही टेम्पो बुबकपुर के निकट पहुंचा तो अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। चालक ने ब्रेक मारे तो अंदर बैठी कविता व उसका मासूम बच्चा अचानक सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रही एक बस ने मां को रौंद दिया जबकि मासूम टेम्पो के पहिये के नीचे आकर घायल हो गया। घटना की सूचना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.