बगहा, अप्रैल 5 -- गौनाहा। सहोदरा थाना के कामता कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार वैवाहिक रथ और सवारी से भरी टेम्पो के बीच टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में टेम्पो चालक व एक बच्चा भी शामिल है। नरकटियागंज से टेम्पो चालक सवारी लेकर जमुनिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान कामता कॉलोनी के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे जीप पर बने वैवाहिक रथ ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में टेम्पो पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों में परसा गांव निवासी वोशियर मियां, मोहम्मद मुराद, सबीरा खातून, रामपोखरी गांव निवासी अशोक मुखिया, कैथवलिया निवासी रिंकी देवी तथा पुरुषोत्तिपुर गांव निवासी टेम्पो चालक संजय महतो शामिल हैं। 112 की टीम ने उन्हें नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वोशियर मियां ...