गढ़वा, अप्रैल 10 -- भवनाथपुर। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे एक टेम्पो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में कांडी थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी आनंद कुमार, निरंजन कुमार और भानू कुमार का नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि सभी श्री बंशीधर नगर की ओर से बाइक से आ रहे थे। वहीं टेम्पो टाऊनशिप की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। उसी दौरान टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक टेम्पो सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को भवनाथपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं एक युवक भानू की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय अ...