बिहारशरीफ, मार्च 30 -- टेम्पो पलटने से दो यात्री घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - घाटकुसुम्भा रोड में पुरैना मोड़ के समीप यात्रियों से भरा टेम्पो सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। हादसे में टेम्पो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में डीहकुसुम्भा गांव के पप्पू महतो के दोनों पैर टूट गये हैं। जबकि, पुरैना गांव के ही सुदन महतो की पत्नी भी घायल हो गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है टेम्पो घाटकुसुम्भा से शेखपुरा आ रहा था। इसी दौरान पुरैना के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...