आरा, दिसम्बर 12 -- शाहपुर। करनामेपुर थाना के समीप शुक्रवार की देर शाम एकाएक संतुलन खो जाने से टेंपो चाट के किनारे पलट गया। इसमें सवार करनामेपुर के परसौंडा निवासी 45 वर्षीय फौजी पिन्टू मिश्रा को शाहपुर से बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। परसौंडा की रिया कुमारी, अमृता मिश्रा और बिलौटी की नीलम देवी सहित अन्य का इलाज शाहपुर में चल रहा है। सभी टेंपो पर सवार होकर शाहपुर आ रहे थे, तभी टेम्पो पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...