दुमका, मई 12 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को एक टेम्पो दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के लेटो गांव से करीब 15 लोग टेम्पो पर सवार होकर मुंडमाला तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खरौनी गांव के समीप टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में रामलाल हेम्ब्रम, बिकार बास्की एवं महालाल हेम्ब्रम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रामलाल हेम्ब्रम और बिकार बास्की को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि महालाल हेम्ब्रम का पैर टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।फोटो संख्या-05-घट...