बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती पुलिस ने टेम्पो चोरी गैंग के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के तीन टेम्पो भी बरामद किए हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों से अलग-अलग तारीखों में चुराया गया था। बदमाश इन्हें बेचने की फिराक में थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एएसपी श्यामकांत ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना की जानकारी दिया। सीओ कलवारी संजय सिंह भी मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि नगर थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह कामयाबी हासिल किया है। पुलिस टीम 20 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया संसारपुर तथा सिसवामाफी मुंडेरवा थाना क्षेत्र से चोरी गए टेम्पो की घटना की जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- टेम्पो चोरी गैंग के चार शातिर गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.