संतकबीरनगर, अप्रैल 16 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र में बुधवार को टेम्पो चालक से मारपीट के बाद दबंगों ने रोडवेज परिसर में लाठी-डंडा व फरसा लेकर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर पर फरसा लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस को दी गई तहरीर में सोनवरसा मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को करीब 11:20 बजे उनका ड्राईवर रमाशंकर वर्मा टेम्पो लेकर खलीलाबाद जा रहा था। नवदरी पेट्रोल पंप के पास बेलपुरैवा निवासी राजन निषाद अपने साथियों के साथ ड्राईवर से मारपीट करने लगा। किसी तरह ड्राईवर वहां से निकलकर मेंहदावल रोडवेज पहुंचा और घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रंजिशन युवक पर जानलेवा हमला करने पर चार पर मुकदमा दर्ज आरोप है कि इसी दौरान राजन निषाद ने फोन कर अपने साथियों राहुल...