बिहारशरीफ, जून 9 -- टेम्पो चालक ने रेल फाटक के वैरियर को किया क्षतिग्रस्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पटेल चौक रेलवे फाटक के समीप एक टेम्पो चालक की मनमानी के कारण रेलवे फाटक का वैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, बाद में क्षतिग्रस्त वैरियर की मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है। इस संबंध में गेटमैन द्वारा रेल थाना में चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि वैरियर गिराने के दौरान चालक ने टेम्पू को अंदर घुसा दिया, जिसमें वैरियर को नुकसान हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर निकाली जागरूकता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...