मधुबनी, मई 27 -- संजय कुमार झा रहिका । थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलेश्वर रहिका एनएच सड़क में रामपुर में मंगलवार की देर रात एक टेम्पो चालक को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर जख्मी कर दिया। टेम्पो चालक सौराठ गांव निवासी रतीश राय इस गोलीबारी की घटना में जख्मी हुआ है। जख्मी चालक को टेम्पो पर सवार एक यात्री ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बारे पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि जख्मी चालक की हालत सामान्य है। जख्मी टेम्पो चालक दरभंगा से यात्री को पहुंचा कर रात में 11 बजे के करीब कपिलेश्वर स्थान से आगे रामपुर सड़क से जा रहा था। अचानक अज्ञात अपराधियों ने टेम्पो चालक पर गोली फायरिंग किया। इस घटना में टेम्पो चालक के टांग में गोली लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया इस गोलीबारी की घटना के बारे में जख्मी चालक से फर्द बयान लेकर जांच शुरू कर...