साहिबगंज, जून 28 -- मंडरो। मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुचबन्ना के मन्नु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि मन्नु यादव सिमानपुर से बाइक पर सवार होकर रात को कुचबन्ना स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में अज्ञात टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- टेंपो और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर, पावापुरी रेफर यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...