मेरठ, दिसम्बर 5 -- मवाना। नगर के मेरठ पौड़ी मार्ग पर गांव कौल के पास गुरुवार रात टेम्पो की टक्कर लगने से सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सब पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मवाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे मेरठ-पौड़ी हाइवे पर गांव कौल के समीप एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड़खुर्द निवासी लगभग 30 वर्षीय राकेश पुत्र धर्मपाल बाइक से मवाना खुर्द की ओर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आते एक टेम्पो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ...