फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- अमृतपुर। हरसिंहपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति के अलावा उसका बेटा भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले टेम्पो चालक को पकड़ लिया। टेम्पो राजपुर से तेज रफ्तार में जा रहा था। उसी दौरान कनकापुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी और बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से अपनी बहन के घर मिर्जापुर थाना क्षेत्र जा रहे थे। हरसिंहपुर चौराहे पर एक स्कूल के पास पहुंचे तभी दुर्घटना हो गई। घायल सुनील की पत्नी ने बताया कि दुर्घटना के दौरान नाक की नथ कहीं गिर गई। तलाश के बाद भी नहीं मिली। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...