मधुबनी, जनवरी 7 -- झंझारपुर। शहर के मुख्य सड़क में प्रखंड कार्यालय के सामने टेंपो और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के निर्मल गांव निवासी गोसाई यादव के 70 वर्षीय पुत्र हरि प्रसाद, 18 वर्षीय संगीता कुमारी, 22 वर्षीय विनीता कुमारी तथा 24 वर्षीय सममो खातून के रूप में की गई है। चिकित्सकों के अनुसार विनीता कुमारी के सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं,जबकि संगीता कुमारी के दोनों पैरों में काफी चोट लगी है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...