गिरडीह, जून 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव में शनिवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे टेम्पो की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक क्यूम अंसारी और छह बच्चे घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाया गया। सभी स्कूली बच्चे जामताड़ा जिले के डीसीजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के थे। घायल बच्चे घसको और चामलिट्टी गांव के रहनेवाले हैं। सभी की उम्र 6 से 12 साल के बीच की है। घायल बच्चों में पीयूष कुमार, प्रवेश कुमार, निहारिका वर्मा, कोमल वर्मा, नियान वर्मा व कोमल कुमारी शामिल हैं। घायल बच्चों का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया जबकि दुर्घटना में गभीर रूप से घायल पीयूष कुमार को बेहतर इलाज के लिए परिजन धनबाद लेकर रवाना हुए。 यह भी पढ़...