लोहरदगा, जनवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम सदर थाने के मन्हो चौक के पास मालवाहक टेम्पू से 70 पेटी अवैध शराब जब्त किया है। इसमें विभिन्न ब्रांड के रम और व्हिस्की हैं। सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, तकनीकी शाखा के वारिश हुसैन की अगुवाई में छापामारी के कम में कुडू की ओर से आने वाले मालवाहक टेम्पू को मन्हो चौक में रोक कर पूछताछ करने पर मालवाहक टेम्पू चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम कुडू थाने के बरहानिया निवासी प्रदीप महली, बताया। टेम्पू की तलाशी लेने पर इसमें अवैध शराब की पेटियां मिलीं। लोहरदगा थाना कांड सं 05/26 में बीएनएस और आबकारी अधि के तहत केस दर्ज कर टेम्पू मालिक सह चालक प्रदीप महली को जेल भेज दिया गया। जबकि कुडू के ही अमर गुप्ता और राजू साहू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की अग्रतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.