दुमका, मार्च 14 -- टेम्पू पलटने से पश्चिम बंगाल के एक अधेड़ बाराती की मौत, करीब आधा दर्जन जख्मी -दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत घांसीपुर गांव के पास हुई थी यह घटना-सभी लोग बर्द्धमान से बारात लेकर पहुंचे थे घांसीपुर, विवाह होने के बाद सभी लोग वापस लौटने के लिए आ रहे थे रेलवे स्टेशनदुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत घांसीपुर गांव के निकट एक टेम्पू के पलटने से पश्चिम बंगाल के एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गए। सभी का प्राथमिक इलाज दुमका के पीजेएमसीएच में कराया गया। इलाज के बाद सभी को रिलीज कर दिया गया है। यह घटना शुक्रवार को सुबह के करीब 10 बजे की है।जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला अन्तर्गत सोनपुर से बारात दुमका के घंसीपुर पहुंची थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद सभी बाराती सुबह ...