साहिबगंज, जून 18 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो हरिणचरा मोड़ के समीप टेम्पू के चपेट में आने से चार साल की बच्ची घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार एक टेम्पू पाकुड़ से तीन पहाड़ की ओर जा रहा थाI हरिणचरा मोड़ के पास हरिणचरा गांव की एक बच्ची रूसिका मुर्मू (4) अपने घर से निकल कर दौड़ कर सड़क पार करने के क्रम में टेम्पू के चपेट में आ जाने से घायल हो गयी। रूसिका की दादी सड़क पार दुकान से समान खरीदने गयी थी। दादी के पीछे बच्ची रूसिका भी दौड़ गयीI परिजनों ने घायल बच्ची को ईलाज के लिए बोरियो सीएससी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में सड़क पर दौड़ी मौत, भीषण हादसे में पति-पत्नी समेत 3 मरे; 9 जख्मी अस्पताल में भर्ती जहां मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह एवं डॉ. पंकज कुमार ने बच्ची का ईलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...