पिथौरागढ़, जून 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में एक महिला को टेबल फैन लगाते समय करेन्ट लग गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को महिला अपने कमरे में गर्मी से राहत पाने के लिए टेबल फैन चालू कर रही थी। इस दौरान महिला ने फैन को चलाने के बाद जैसे ही तार को उठाया, तो तार का कटा भाग उसके हाथ में लग गया। करेन्ट लगते ही महिला वही पर बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक ने मरीज का उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...