मोतिहारी, अगस्त 6 -- मोतिहारी। प्रथम बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण से दो खिलाड़ी बुधवार की देर शाम में मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। जहां यह प्रतियोगिता छह अगस्त से नौ अगस्त तक होगी। पूर्वी चंपारण से अर्नव अंडर 13 व अंडर 15 में भाग लेगा। वहीं आयुष अंडर 15 वअंडर 17 में भाग लेकर अपने खेल कौशल का जौहर दिखाएंगे। पूर्वी चंपारण टेबल टेनिस संघ के सचिव शैलेन्द्र मिश्र बाबा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित व अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित दिखे। जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया व शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की निलांजना व मधेपुरा के उत्कर्ष को खिताब वहीं संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, विभ...