टेबल-टेनिस में पराग अग्रवाल व प्रीति बनीं विजेता
आगरा, जून 18 -- एलआईसी की उत्तर मध्य क्षेत्र 58वीं टेबल-टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। खेलगांव में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अनिल श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से और महिला वर्ग में मानसी बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से हराकर खिताब जीता। टेबल-टेनिस पुरुष वर्ग में पराग अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-1 से और महिला वर्ग में प्रीति बूरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 3-1 से हराकर विजेता ट्राफी जीती। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस नेगी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर ब्रजेंद्र नारायण, संजीव कुमार सिंह, अभिषेक पाण्डेय, हरीश तिवारी, विवेक त्यागी, जेपी पबड़ी, ज्योत्सना वर्मा, उपेंद्र ज्योतिषी, डॉ. अलका शर्मा उपस्थित रहीं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.