गाज़ियाबाद, जून 18 -- ट्रांस हिंडन,अफजल खान। इंदिरापुरम शक्ति खंड दो स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार (आज) से तीन दिवसीय दूसरी उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ टेबल टेनिस के अध्यक्ष जेके गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता की मेजबानी जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल को मिली है। एसोसिएशन के सचिव ऋषिराज त्यागी ने बताया कि लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी सहित कई जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन प्रतियोगिता में करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग की बालक एवं बालिका श्रेणियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। राज्य रैंकिंग श्रृं...