रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन (जेएसटीटीए) ने अपने संरक्षक जय कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (आरडीटीटीए) के साथ मिलकर मंगलवार को यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के टेबल टेनिस हॉल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया। कार्यक्रम में रांची के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ओलंपिक के मित्रता, सम्मान और उत्कृष्टता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस वर्ष की थीम लेट्स मूव के माध्यम से लोगों को शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जेएसटीटीए के सचिव समरजीत सिंह, आरडीटीटीए के कार्यकारी सचिव सुदीप्त मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सोमीर चक्रवर्ती, राष्ट्रीय खिलाड़ी सोमनाथ चक्रवर्ती तथा खेलप्रेमी राम चटर्जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ...