वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। पार्थ प्रभाकर और सौम्या सिंह ने जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग में दोहरा खिताब हासिल किया। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर हाल में बुधवार को खेले गए बालकों में एकल वर्ग में पार्थ प्रभाकर, देव त्रिपाठी क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे। तीसरे स्थान कार्तिक प्रसाद कन्नौजिया और सम्माम लखमानी को मिला। युगल के फाइनल में पार्थ प्रभाकर-कार्तिक की जोड़ी ने ध्रुव टोलानी-देव त्रिपाठी को पराजित किया। दर्श जायसवाल-आरव माहेश्वरी तथा प्रनील गुप्ता-यश कुमार सिंह की जोड़ी तीसरे नंबर पर रही। इसी तरह बालिका के एकल वर्ग के फाइनल में सौम्या ने कृत्वि गोयल को हराया। तीसरे स्थान पर अन्वी निगम और आयुषी सिंह रहीं। युगल फाइनल में सौम्या सिंह- मीरा चौधरी की जोड़ी ने सृष्टी सिंह-कृत्वी गोयल को हराया। अन्वी-आ...