प्रयागराज, जनवरी 7 -- एजी उत्तर प्रदेश की सुहाना नर्जिनारी और वंदना सिंह की जोड़ी ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुहाना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई। टीम स्पर्धा में दिल्ली ऑडिट और एजी हरियाणा की टीम खिताबी दौर में पहुंच गई। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (मेयोहाल) में मंगलवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में सानिया सहगल एवं विदुषी वत्स (दिल्ली ऑडिट) की जोड़ी ने विनीता नेगी एवं रुचि (उत्तराखंड) को 3-1, अंजलि रोहिल्ला एवं ग्लैडविन फ्लोरेंस (दिल्ली ऑडिट) ने रितिका चौधरी व तमन्ना (उत्तराखंड) को 3-0, सुहाना नर्जिनारी एवं वंदना सिंह (उत्तर प्रदेश) ने कल्याणी एवं शिखा (हरियाणा) को 3-0 और तमन्ना सैनी व गुरव...