मेरठ, जनवरी 30 -- हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदी सम्मान समारोह में टेप्स स्कूल की छात्राओं ने स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय हिन्दी सम्मान प्राप्त किया है। द एवेन्यू पब्लिक स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा आराध्या विधूडी और कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा लक्षिता त्यागी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित हिन्दी सम्मान समारोह में छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं हिन्दी प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष, सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र संस्कृति मंत्रालय, डॉक्टर विनोद नारायण इंदूरकर, आईएएस डॉक्टर पाटिल प्रांजल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। इस मौके पर प्रिंसिपल एम सैनी न...