सहरसा, जनवरी 23 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्कूल के विकास पर करोड़ों ख़र्च के बावजूद आज भी कई स्कूल में कई तरह की सुविधा का घोर अभाव है। खासकर सभी पंचायत में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल खोला गया है। ताकि सभी तरह की सुविधा के साथ स्थानीय बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। लेकिन ऐसे माध्यमिक स्कूल में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं रहने से शिक्षा विभाग के कार्य पर अभिभावकों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है। जिले के महिषी प्रखण्ड तहत मनोवर टेन प्लस टू स्कूल में शौचालय सहित कई तरह की सुविधा का घोर अभाव है। खासकर शौचालय नहीं रहने से पठन पाठन कर रही छात्राओं और शिक्षिकाओं को काफी परेशानी होती है। मनोवर हाई स्कूल में चाहरदिवारी नहीं रहने से भी स्कूल असुरक्षित रहता है। वहीं पेयजल का भी समुचित व्यवस्था नहीं है। जानकारी अनुसार मनोवर मध्य विद्यालय स...