जहानाबाद, दिसम्बर 25 -- मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुपी गांव का रहने वाला है मृतक छात्र छात्र की मौत से गांव में पसरा मातम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन से उत्तर टेनी विगहा क्रॉसिंग के पास गुरुवार की दोपहर ट्रेन से गिर जाने और गाड़ी की चपेट में आ जाने से 18 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई। मृत छात्र राहुल कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुपी गांव के निवासी थे। उनके पिता का नाम शिवजी यादव है। रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र राहुल पुनपुन स्टेशन की ओर से ट्रेन पर सवार होकर आ रहे थे। उन्हें घर जाना था। जब पैसेंजर ट्रेन जहानाबाद रेलवे स्टेशन के एक ...