देहरादून, मार्च 23 -- डालनवाला के शान्ति टेनिस अकादमी में आयोजित इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आईटीएफ प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता के मुकाबले शान्ति टेनिस एकेडेमी और परेड ग्राउंड दोनों जगह पर खेले गए। शान्ति टेनिस अकादमी में सोमवार को हुए मुकाबले में 50 प्लस आयुवर्ग के सिंगल्स में विजेंद्र चौहान ने संचित जैन को 6-3, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्रांति नन्दा ने अविनीश रस्तोगी को 6-2, 6-4 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। 30 प्लस वर्ग में सचिन कुमार ने राघव खुराना को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 65 प्लस वर्ग में राकेश कोहली ने प्रदीप वालिया को 6-3, 6-3 से हराया। इसी वर्ग में मनी मोहन नेहरू, सिबू मैथ्यू और हुकुम सिंह बिष्ट ने भी अपने-अपने म...