मुरादाबाद, मार्च 29 -- गोविंदपुर खुर्द खेल मैदान पर रविवार को लिजेंट सीजन 1 क्रिकेट के रोमांचक फाइनल मैच खेला गए। इस मुकाबलों को देखने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी पहुंचे, जिससे पूरा मैदान खचाखच भर गया। कई दर्शकों ने पेड़ों पर चढ़कर मैच का आनंद लिया। फाइनल मुकाबला रिजवान मंसूरी लिजेंट और फहीम लिजेंट की टीम के बीच हुआ,फहीम लिजेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य रखा,जवाब में उतरी मंसूरी लिजेंट की टीम से मिर्जा ने 60 रन परवेज ने 55 रन जबरदस्त खेल दिखाया फहीम की टीम की और से सहादत अली ने कसी हुई गेंदबाजी की मगर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके,बल्लेबाजी करते हुए मंसूरी लिजेंट ने 151 रनों के लक्ष्य को 15 वें ओवर में ही हासिल कर फाइनल मैच जीत लिया,मंसूरी लिजेंट के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में हाजी रिजवान दो ओवरो...