नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। टेनिस के महान खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अपने शानदार करियर से भारतीय टेनिस की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले लिएंडर पेस अब भाजपा के जरिए अपनी नई राजनीतिक पारी खेलेंगे। वह फिलहाल चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 51 वर्ष के पेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। गौरतलब है कि वह 2021 में बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे और 2022 गोवा चुनाव में प्रचार भी किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने कहा कि यह उनके जीवन का बड़ा दिन है। भाजपा ने उनको देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए ...