मेलबर्न, जनवरी 28 -- पोलैंड की स्टार टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने बुधवार को मेलबर्न में उसी विषय को आगे बढ़ाया, जिसे कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को उठाया था। अमेरिका की 21 वर्षीय खिलाड़ी कोको गॉफ क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं। इसके बाद कोर्ट के बाहर निराशा में उन्होंने रैकेट तोड़ दिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। गॉफ ने कहा था कि उन असीमित पहुंच वाले कैमरों के बारे में विचार करने की जरूरत है, जो खिलाड़ियों को लॉकर रूम से लेकर कोर्ट तक और बीच में लगभग हर जगह ट्रैक करते हैं। स्वियातेक से बुधवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना से क्वार्टरफाइनल में 7-5, 6-1 से हारने के बाद पूछा गया कि खिलाड़ियों के लिए ऐसे क्षेत्रों की कमी के बारे में वह कैसा महसूस करती हैं जहां कैमर...