नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर कई बार कयास सामने आए हैं। उनकी उम्र की वजह से कई बार दावा किया जाता है कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। 79 साल की उम्र में दोबारा पद संभालने वाले वह अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपतियों में शामिल हैं। ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के हावभाव और गेस्चर से एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान युद्ध के चलते उन्हें अत्यधिक तनाव झेलना पड़ रहा है और इसका बुरा असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रही है। खास तौर पर उनके खड़े होने की स्टाइल पर गौर किया जा रहा है। कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनको देखकर कहा जा रहा है कि उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है और इसलिए दोनों पैरों के बीच में ज्यादा गैप करके खड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी तैर रहे हैं, इसमें देखा जा सकता...