आगरा, मार्च 6 -- टेढ़ी बगिया (ट्रांसयमुना) स्थित टैक्स टूल इंजीनियर्स फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह चौकीदार का शव पड़ा मिला। चौकीदार की मौत पहली मंजिल से गिरने से हुई थी। वह किन परिस्थितियों में गिरा यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को चौकीदार फैक्ट्री में अकेला था। ऐसा पुलिस बता रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि करहल, मैनपुरी निवासी 48 वर्षीय बबलू पिछले दो माह से फैक्ट्री में चौकीदार था। फैक्ट्री में एग्रीकल्चर आइटम बनते हैं। फैक्ट्री मालिक कमला नगर निवासी अनुभव बंसल हैं। चौकीदार फैक्ट्री में ही पहली मंजिल पर स्थित कमरे में रहता था। चौकीदार की बेटी और दामाद भी साथ रहते थे। होली पर वे दोनों अपने घर चले गए थे। चौकीदार बबलू अकेला रह गया था। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री खुली तो चौकीदार का शव पड़ा मिला। 112...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.